नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। वही, चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन में फूट पड़ गई है। सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनने के चलते झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन से अलग होकर सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
कहा जा रहा है कि, बिहार में JMM के अलग होने के फैसले का असर अब झारखंड में भी INDIA गठबंधन पर पड़ सकता है। वहीं, महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन में दरार के संकेत मिल रहे हैं, जिससे तीसरे राज्य में भी गठबंधन की स्थिति कमजोर होती दिख रही है।
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं। उद्धव ठाकरे जहां अपने भाई राज ठाकरे को गठबंधन में लाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस इस गठबंधन को खत्म करने की योजना बना रही है, जिससे INDIA गठबंधन और कमजोर पड़ता दिख रहा है।
दरअसल, महाराष्ट्र के निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेता भाई जगताप ने साफ कर दिया है कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। इस बयान से महाविकास अघाड़ी (MVA) को बड़ा झटका लगा है, जहां पहले ही उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के बीच रणनीतिक मतभेद उभरते दिख रहे हैं।
‘कांग्रेस का उद्धव और राज ठाकरे से किनारा’
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने एक मीडिया से बातचीत साफ कहा कि, पार्टी न तो उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन करेगी और न ही राज ठाकरे से हाथ मिलाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा, “उद्धव ठाकरे के साथ तो जा ही नहीं रहे, राज ठाकरे की तो बात ही छोड़िए।”
‘राज ठाकरे के साथ बिल्कुल नहीं जाएगी कांग्रेस’
महाविकास अघाड़ी में राज ठाकरे की एंट्री की अटकलों के बीच मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बिना नाम लिए तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा, “संविधान और कानून को ना मानने वालों के साथ हम नहीं जाएंगे।” इससे साफ है कि कांग्रेस MNS के साथ गठबंधन के खिलाफ है।
हम कानून न मानने वालों के खिलाफ- वर्षा गायकवाड़
कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने राज ठाकरे पर तीखा हमला करते हुए कहा, “संविधान और कानून को न मानने वालों के साथ हम नहीं जाएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीति में पटाखे फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं जो फूस निकले; कांग्रेस “बम फोड़ने” तक तैयार है।





