back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ छत्रसाल स्टेडियम में पूर्व जूनियर अंतरराष्ट्रीय पहलवान की हत्या के मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार सुशील चार मई को छत्रसाल स्टेडियम में हुए हत्याकांड के बाद से ही फरार है। दिल्ली पुलिस सुशील की तलाश कर रही है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. गुरीपाल सिंह सिद्धू ने आईएएनएस से कहा, सुशील के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। वह फिलहाल छुट्टी पर हैं और इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छत्रसाल स्टेडियम में हुई झड़प के दौरान 23 साल के सागर राणा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी और उस घटना के बाद से सुशील फरार हैं। अधिकारी ने कहा कि झड़प के दौरान कुछ पहलवान घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें से एक की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों के बयान दर्ज किए थे जिन्होंने सुशील के खिलाफ आरोप लगाए। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि सुशील सहित कई व्यक्तियों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सुशील की भूमिका की जांच कर रही है क्योंकि उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵