back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निर्जला एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा, 21 जून(हि.स.)। जन-जन के आराध्य श्रीबांके बिहारी मंदिर में सोमवार को निर्जला एकादशी को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। पूरे दिन हजारों लोगों ने वृंदावन पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। सोमवार को दिन निकलते ही ठाकुर श्री बांकेबिहारी मन्दिर समेत प्रमुख मन्दिरों में आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लग गई। निर्जला एकादशी पर्व पर तीर्थ नगरी में सोमवार पूरे दिन भक्ति अपने चरम पर दिखाई दी। सूर्योदय के साथ ही भक्तों ने पतितपावनी यमुना में डुबकी लगाकर वृंदावन नगरी की पंचकोसीय परिक्रमा शुरू कर दी। दिन चढ़ने के साथ ही भक्ति की शक्ति भी बढ़ने लगी। सूर्यदेव की तपिश भी भक्तों की आस्था को डिगा न सकी। राधे—राधे के जयकारे के सहारे हजारों भक्त श्रद्धा के साथ परिक्रमा कर रहे थे। जगह जगह परिक्रमार्थियों की सुविधार्थ शीतल पेय की प्याऊ व फल, फलाहार वितरण कर श्रद्धालु पुण्य अर्जित कर रहे थे। मन्दिरों में भी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मन्दिर समेत अनेक मन्दिर देवालयों में भक्त अपने आराध्य के दीदार को उमड़ पड़े। मन्दिरों ने ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से सुगन्धित पुष्पों के बंगले भी सजाये गये। भक्तों ने ठाकुरजी को विविध प्रकार के व्यंजन निवेदित कर भोग लगाया। जरूरतमंदों को दानादि कर पुण्यलाभ भी अर्जित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵