back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बस्तर जिले के लिए मुख्यमंत्री ने 167 करोड़ के लोकार्पण एवं किया भूमिपूजन

बस्तर के पर्यटन मानचित्र के साथ ट्रेवल बस्तर डॉट कॉम वेबसाइट लॉन्च जगदलपुर, 21 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बस्तरवासियों को 167 करोड़ 17 लाख से अधिक राशि के 70 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें लगभग 67 करोड़ के 24 कार्यों का लोकार्पण के साथ ही 99 करोड़ से अधिक राशि के 46 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा बस्तर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां के पर्यटन मानचित्र तथा ट्रेवल बस्तर डॉट कॉम वेबसाइट लांच किया गया। बस्तर संभाग के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थाओ के साथ मिलकर एवं समन्वय स्थापित कर आधुनिक इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की जा रही है। युवोदय एकेडमी एप्प और वेबसाइट को मुख्यमंत्री बघेल द्वारा लांच किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर बस्तर पपीते को लांच किया। उल्लेखनीय है कि दरभा विकासखंड के तीरथगढ़, मुनगा और मामड़पाल के किसानों द्वारा लगभग 30 एकड़ क्षेत्रफल में हाईटेक तरीके से पपीते की खेती की जा रही है। किसानों द्वारा उत्पादित लेमनग्रास की मार्केटिंग के लिए सन एग्रो के साथ एमओयू किया है। इसके साथ ही ढोढरेपाल में माता हिंगलाजिन औषधि उत्पादक समूह द्वारा लगभग 50 एकड़ क्षेत्रफल में की जा रही खेती के मार्केटिंग के लिए सन एग्रो के साथ एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने इसकी प्रशंसा करते हुए क्षेत्र में पिपरमेंट की खेती को भी बढ़ावा देने को कहा। इस अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित समारोह में सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी तथा हितग्राही उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵