back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : कोरोना के कहर से दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का उठा साया

जगदलपुर, 10 मई (हि.स.)। जिले के बास्तानार ब्लॉक से ह्दय विदारक घटना सामने आई है, जहां कोरोना संक्रमण काल में कोरोना के कहर से एक दिन में दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना से संक्रमित होने के बाद मासूम बच्चों के पिता को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वहीं मां की तबीयत ठीक होने से उन्हें गृह एकांतवास में रखा गया था। इलाज के दौरान शनिवार की रात्रि में पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी गृह एकांतवास में रह रही पत्नी को रात में ही मिल गई। सुबह जब संक्रमण के खतरे से दूर दूसरे कमरे में सो रहे बच्चों ने मां के नहीं उठने पर उनके कमरे में जाकर देखा तो मां नहीं उठ रही थी, बच्चों द्वारा इसकी जानकारी पड़ौस में जाकर मकान मालिक को बताया कि मां नहीं उठ रही है, ऐसे में जब उन्होंने आकर देखा तो महिला की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता देख स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई, जिन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव को मेकॉज में रखा गया है। सोमवार को परिवार वालों के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार यहीं पर किया जाएगा। बास्तानार टीआई संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दिया गया है, वे रायगढ़ के निवासी थे और मृतक यहां शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे थे। रायगढ़ में परिवार वालों को जानकारी देने के बाद वे वहां के लिए निकल गए हैं, आज बस्तर पहुंचने के बाद ही यहां अंतिम संस्कार व आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵