back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरू एफसी और ईगल्स एफसी के बीच खेले जाने वाला एएफसी कप प्लेऑफ चरण का मैच स्थगित

बेंगलुरु, 10 मई (हि.स.)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब बेंगलुरू एफसी और ईगल्स एफसी के बीच खेले जाने वाला एएफसी कप प्लेऑफ चरण का मैच अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। नतीजतन, क्लब अब अपने सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों को जल्द से जल्द घर लाने की व्यवस्था कर रहा है। क्लब ने एक आधिकारिक बयान में कहा,"बेंगलुरू एफसी और ईगल्स एफसी के बीच खेले जाने वाला एएफसी कप प्लेऑफ 2021 प्लेऑफ चरण का मैच अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया। रविवार को एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने इसकी पुष्टि की। क्लब अपने सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों को जल्द से जल्द घर लाने की व्यवस्था कर रहा है।" क्लब ने आगे कहा,"मालदीव में शनिवार को दो खिलाड़ियों और एक सहयोगी सदस्य के द्वारा स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर बेंगलुरु एफसी बिना शर्त माफी मांगना चाहता है।" बता दें कि बेंगलुरु द्वारा कथित उल्लंघन की असल प्रकृति का पता नहीं चला है लेकिन खेल मंत्री अहमद माहलूफ ने इसे ‘अस्वीकार्य व्यवहार’ करार दिया है। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री की अगुआई में खेलने वाली बेंगलुरू की टीम शुक्रवार को मालदीव पहुंची थी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि शुक्रवार को मालदीव पहुंचे बीएफसी के खिलाड़ियों को माले की सड़कों पर देखा गया था। खिलाड़ियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के कारण पर्यटकों पर प्रतिबंध के बावजूद खिलाड़ियों को विशेष अनुमति दी गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश-स्मृति की शादी टली, पलक मुच्छल ने परिवार से जुड़ी ‘मुश्किलों’ का किया खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी, जो 23 नवंबर को होने वाली थी, अचानक पोस्टपोन कर दी...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵