back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘निर्जला एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया‘

उधमपुर, 21 जून (हि.स.)। निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। शहर वासियों ने पवित्र देविका नदी में स्नान किया तथा वहां के मंदिरों में पूजा अर्चना की। नगर के विभिन्न मंदिरों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। वहां पर पूजा कर रहे अधिकांश लोगों ने आज एकादशी का व्रत भी रखा। आज लाॅकडाउन खत्म हो जाने कारण बाजार में विभिन्न स्थानों पर मीठे पानी, आलू व अन्य सामान के स्टाॅल लगाए हुए थे जहां पर लोग वह सामान खा रहे थे। इस बार कोरोना महामारी के कारण जगह-जगह लगने वाली छबिलों में काफी कमी देखने को मिली। वहीं जिन स्थानों पर मीठे पानी की छबीलें लगाई गई थीं उन स्थानों कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा था। पुलिस स्टेशन उधमपुर के बाहिर पहली बार पुलिस द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गई और हर आने-जाने वालों को मीठा पानी पिलाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵