back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विद्युत कंपनियों को भेजे गए कोयले की मात्रा में 18.15 फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। दिल्ली व कई अन्य राज्य सरकारों ने कोयले की किल्लत व इससे बिजली संकट की आशंका जताई थी। हालांकि इस वर्ष अप्रैल महीने में कुल कोयला उत्पादन 29 फीसदी बढ़कर 66.58 मिलियन टन (एमटी) हो गया है। इससे पहले अप्रैल, 2021 में यह आंकड़ा 51.62 मिलियन टन था। कोयला मंत्रालय के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार अप्रैल, 2022 के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) और कैप्टिव खानों व अन्य ने 53.47 मिलियन टन, 5.32 मिलियन टन और 7.79 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया। इस दौरान इनके उत्पादन में क्रमश 27.64 फीसदी, 9.59 फीसदी और 59.98 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रेलवे रैक्स की कमी के कारण कोयले की पर्याप्त ढुलाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते बिजली संयंत्रों में कोयले की भयंकर कमी हो गई। वहीं कोयला मंत्रालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि कोयला डिस्पैच में भी 8.66 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अप्रैल, 2020 के 65.62 मिलियन टन के मुकाबले अप्रैल, 2022 में 71.30 मिलियन टन कोयला भेजा गया। अप्रैल, 2022 के दौरान सीआईएल, एससीसीएल और कैप्टिव व अन्य ने क्रमश 57.50 मिलियन टन, 5.74 मिलियन टन और 8.06 मिलियन टन प्रेषण करके 6.01 फीसदी, 5.53 फीसदी और 35.69 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। शीर्ष 37 कोयला उत्पादक खानों में से 22 ने 100 फीसदी से अधिक और अन्य 10 खानों का उत्पादन 80 से 100 फीसदी के बीच रहा है। अप्रैल, 2022 के दौरान विद्युत कंपनियों के लिए कोल प्रेषण 18.15 फीसदी बढ़कर 61.81 मिलियन टन हो गया है। इससे पहले अप्रैल, 2020 में यह 52.32 मिलियन टन था। अक्टूबर, 2021 के बाद से कोयले की आयात कीमतों में गिरावट देखी गई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कीमतें अभी भी उच्च स्तर पर हैं। पिछले महीने कोयला आधारित विद्युत उत्पादन में अप्रैल, 2021 के मुकाबले 9.26 फीसदी और मार्च, 2022 की तुलना में 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल, 2022 में समग्र विद्युत उत्पादन अप्रैल, 2021 के मुकाबले 11.75 फीसदी और मार्च, 2022 की तुलना में 2.23 फीसदी अधिक रहा है। कोयला आधारित विद्युत उत्पादन मार्च, 2022 के 100276 मिलियन यूनिट की तुलना में अप्रैल, 2022 में 102529 मिलियन यूनिट रहा है और इसमें 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, अप्रैल, 2022 में कुल विद्युत उत्पादन भी मार्च, 2022 के 1,33,584 मिलियन यूनिट से बढ़कर 1,36,565 मिलियन यूनिट हो गया है। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵