back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरी सर्जरी हुई है लेकिन जनता के लिए मैं… अस्पताल के बेड से ही महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने दिया संदेश

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने चुनावी अभियान रोकने के बजाय अस्पताल के बेड से ही येवला के लोगों को संबोधित किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने चुनावी अभियान रोकने के बजाय अस्पताल के बेड से ही येवला के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सलाइन लगी हालत में वर्चुअल माध्यम से जनता से बातचीत की और उनका आशीर्वाद मांगा।

“मेरी सर्जरी हुई है… लेकिन जनता के लिए मैं हमेशा खड़ा हूं”

भुजबल ने कहा कि वे इस चुनाव में खुद मैदान में आकर जनता से मिलना चाहते थे, लेकिन हाल ही में सर्जरी होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा, “मैं दिल से आपका हूं। शरीर यहां है, लेकिन मन आपके बीच ही है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि पूरी तरह स्वस्थ होते ही वे फिर लोगों के बीच रहेंगे और क्षेत्र के विकास पर काम जारी रखेंगे।

येवला के विकास पर खास जोर

भुजबल ने अपने संबोधन में कहा कि पहले येवला सूखे से परेशान इलाके के रूप में जाना जाता था। लेकिन अब सड़क, सिंचाई, पानी और खेती जैसे क्षेत्रों में कई बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा, “येवला की पहचान बदली है, और यह आप सबकी बदौलत है। उन्होंने यह भी कहा कि विकास सिर्फ एक नेता या सरकार नहीं करती, यह जनता के भरोसे और समर्थन से ही संभव होता है। अस्पताल से संबोधन के दौरान भुजबल ने जनता से अपील की जैसा स्नेह आपने मुझे दिया है, वैसा ही महायुति के उम्मीदवारों को भी दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि येवला के बेहतर भविष्य और निरंतर प्रगति को सुनिश्चित करना है।

भावनात्मक जुड़ाव ने बढ़ाया संदेश का प्रभाव

भुजबल का यह ऑनलाइन संवाद चुनाव की भीड़भाड़ के बीच एक मानवीय और भावनात्मक जुड़ाव का अनोखा उदाहरण बना। भले ही वे अस्पताल में हों, पर उनकी प्रतिबद्धता और राजनीतिक ऊर्जा जनता तक सीधी पहुंच में पूरी तरह दिखाई दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...