back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPTET Admit Card 2021: UPTET 2021 का एडमिट कार्ड दोबारा हो सकता है जारी, बदले जा सकते हैं एग्जाम सेंटर

नई दिल्ली। पेपर लीक के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जल्द ही परीक्षा की नई तारीखें और एडमिट कार्ड (UPTET Admit Card 2021) जारी किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने UPTET 2021 के लिए आवेदन किए हैं, वे UPTET की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (UPTET Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, अभ्यार्थियों को पुराने एडमिट कार्ड की जगह नए एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।

अभ्यार्थियों को नए एडमिट कार्ड की मदद से ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव होने की भी पूरी संभावना है। अभ्यार्थी आधिकारिक तौर पर नया एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड (UPTET Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) का पेपर लीक होने के बाद 28 नवंबर को रद्द कर दिया गया था। स्पेशल टास्क फोर्स ने लीक हुए पेपर को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में उसी दिन दोषियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोषियों के खिलाफ NSA लगाया जाएगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने 28 नवंबर को बताया था कि यूपी सरकार एक महीने के भीतर, यानी दिसंबर 2021 में फिर से परीक्षा (UPTET 2021) आयोजित करेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि UPTET परीक्षा 26 दिसंबर को पुनर्निर्धारित की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Admit Card 2021) की नई डेट्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in चेक करते रहें।

बता दें कि UPTET उत्तर प्रदेश में कक्षा I से VIII के लिए शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए योग्य होने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता है। UPTET पूरे राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) कक्षाओं के लिए शिक्षकों की भर्ती में मदद करता है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...