back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपीटीईटी परीक्षा पर फिर मंडराए संकट के बादल, क्या फिर स्थगित होगी परीक्षा?

UPTET 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में तीसरी लहर आने की संभावना काफी प्रबल हो गई है।

कोरोना की रफ्तार को देखते हुए उम्मीदवारों को डर सता रहा है कि कहीं 23 जनवरी को प्रस्तावित UPTET 2021 परीक्षा एक बार फिर स्थगित ना कर दी जाए। गौरतलब है कि यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश के 10वीं तक के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। साथ ही राज्य में रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है।

ऐसे में अगर यूपी सरकार व परीक्षा नियामक प्राधिकारी 23 जनवरी को 21 लाख से भी अधिक युवाओं के लिए परीक्षा आयोजित कराते हैं, तो यह एक बड़ी चुनौती साबित होगी।

पेपर लीक के कारण रद्द हुई थी परीक्षा

इससे पहले UPTET 2021 का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को किया जा रहा था। कई परीक्षा केंद्रों पर पेपर भी बांट दिए गए थे, लेकिन पेपर लीक की खबर मिलते ही इस परीक्षा को स्थगित करना पड़ा। 22 दिसंबर को परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई थी।

इस परीक्षा के लिए अब एडमिट कार्ड भी नए सिरे से जारी होने हैं। उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। पुराने प्रवेश पत्र से उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कुछ जिलों में परीक्षा केंद्र भी बदले जा रहे हैं। बता दें कि यूपीटीईटी 2021 (UPTET 2021) का एडमिट कार्ड 12 जनवरी को जारी किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...