back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPTET Exam 2021: यूपीटेट एग्जाम क्रैक करने के लिए आज ही अपनाएं ये टिप्‍स और प्लानिंग

नई दिल्ली: UPTET Exam Pattern 2021: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्राथमिक विद्यालयों में टीचर (UP Teacher Vacancy) बनने का सपना तभी पूरा होता है, जब बीएड व डीएलएड (B.ed or D. El. ed) के अलावा शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) भी अच्छे अंकों से पास कर ली जाए। यह एक ऐसी परीक्षा है, जिसमें उम्मीदवारों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस परीक्षा का आयोजन यूपी सरकार (UP Govt) करती है।

UPTET में पेपर 1 और 2 शामिल हैं, योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को इन पेपरों (UPTET Exam 2021) को उत्तीर्ण करने की आवश्यकता होती है। इस बार UPTET का आयोजन 28 नवंबर 2021 को हो रहा है, जिसके लिए उम्मीदवार अपनी तैयारियों में जुटे हैं।

एग्जाम पैटर्न (UPTET Exam Pattern)

पेपर-1: पहला पेपर उन लोगों के लिए होता है, जो कैंडिडेट पहली से 5वीं कक्षा तक के टीचर बनना चाहते है।

पेपर-2: दूसरा पेपर उन लोगों के लिए होता है, जो कैंडिडेट 6वीं से 8वीं तक के टीचर बनना चाहते है।

परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी टिप्‍स (UPTET Exam Preparation Tips)

पाठ्यक्रम को ध्‍यान से पढ़े (UPTET Exam Syllabus)

किसी भी परीक्षा की तैयारी और पास करने के लिए सबसे जरुरी और पहला काम है पाठ्यक्रम यानी सिलेबस (UPTET Exam Syllabus) को अच्छे से समझना। उसके बाद विषय के अनुसार सभी टॉपिक को लिख लें। इसके साथ ही पिछले साल के प्रश्न पत्र के टॉपिक को भी लिखें। इससे आपको हर विषय की पहचान होगी। इससे यह भी पता चल जाएगा कि कौन सा टॉपिक कितना महत्‍व रखता है। एग्जाम के सेक्शन और सिलेबस के अनुसार एग्जाम का टाइम टेबल बना लें। जिन विषयों में आप कमजोर है उनकी खास तैयारी करें।

टाइम मैनेजमेंट करें

यदि आप परीक्षा (UPTET Exam 2021) में सफल होने के लिए टाइम मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी है। आपको हर विषय को पढ़ने का समय तय करना होगा। जिन विषयों में आप कमजोर है उनकों ज्यादा से ज्यादा समय दें। जिन विषयों में आप अच्छे है उनकी ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें।

लेटेस्ट स्टडी मटिरियल

एग्‍जाम की तैयारी (UPTET Exam Preparation Tips) के दौरान लेटेस्ट स्टडी मटेरियल का ही इस्तेमाल करें। UPTET के मॉडल पेपर हल करें। उम्मीदवार कम से कम और अच्छा स्टडी मटेरियल ही चुने। ज्यादा स्टडी मटेरियल होने से आप कंफ्यूज हो सकते है। बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए NCERT की किताबों की मदद ले सकते है। इसके अलावा एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।

मॉक टेस्ट दें और नोट्स बनाएं

सभी प्रतियोगी को मॉक टेस्ट (Mock Test for UPTET Exam) देना जरूरी है। इससे यह जान सकते हैं कि आपकी तैयारी कितनी हुई है। मॉक टेस्ट से कठिनाइयों का पता चलता है और कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है। इसके अलावा खुद के नोट्स बनाएं। नोट्स बनाने से चीजे ज्यादा अच्छे से याद रहती हैं।

आखिरी समय सिर्फ रिवीजन करें

एग्जाम (UPTET Exam 2021) की तैयारी के बाद आखिरी समय में रिवीजन करना बहुत जरूरी है। हमारा दिमाग एक बार पढ़ी गई चीजों को ज्यादा दिनों तक याद नहीं रख सकता है इसलिए एग्जाम के समय रिवीजन जरूर करना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्‍यान रखें कि आखिरी समय पर कुछ नया बिल्कुल न पढ़े।

इन बातों का भी रखें ध्‍यान

  • परीक्षा के आखिरी 2 हफ्तों में सिर्फ अपने नोट्स को पढ़े।

  • समय से सारा सिलेबस पूरा कर लें। ताकि एक्जाम के आखिरी दिनों में रिवीजन कर सकें।

  • पिछले साल के सेंपल पेपर और प्रश्न पत्र को जरुर हल करें।

  • जिन विषयों में कमजोर हैं उनपर ज्यादा ध्यान दें।

  • ज्यादा चिंता न करें, सेहत का खास ध्यान रखें। नींद पूरी लें।

  • एक्जाम वाले दिन ज्यादा पानी पीएं और अच्छा खाएं।

  • परीक्षा से थोड़ी देर पहले परीक्षा के बारे में बात न करें।

  • पढ़ते समय बीच-बीच में ब्रेक लें। ताकि दिमाग को आराम मिले।

  • परीक्षा के कुछ दिन पहले से योग शुरू करें। जिससे दिमाग शांत रहेगा।

  • मार्किंग स्कीम को अच्छे से समझे और याद रखें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...