back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: खत्म हुआ इंतजार! यूपी लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 8085 पदों पर होगी भर्तियां

नई दिल्ली: UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti 2022) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक राहत की खबर है।

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Recruitment Notification) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार साल 2022 में कुल 8085 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार राजस्व लेखपाल भर्ती (UPSSSC BOR Rajasva Lekhpal Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 28 जनवरी 2022 तक का समय दिया जाएगा।

ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों (UP Lekhpal Bharti 2022) पर आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: वैकेंसी डिटेल्स

उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ रिवेन्यू लेखपाल जॉब (Lekhpal Bharti) की ओर से जारी नोटिफिकेशन UP Lekhpal Recruitment Notification) के तहत राज्य में कुल 8085 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 3271 सीटें रखी गई है। इसके अलावा ओबीसी कैंडिडेट के लिए 2174 सीटें, आर्थिक रुप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 798 सीटें, एससी वर्ग के लिए 1690 सीटें और एसटी वर्ग के लिए सभा 1 सीटों पर भर्तियां की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देक सकते हैं।

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

  • इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट की होम पेज पर Notice Board पर क्लिक करें।

  • अब UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर जाएं।

  • यहां Registration के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • Registration के बाद Application form भर सकेंगे।

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन?

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती (UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022) के लिए जारी नोटिफिकेशन के तहत, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना अनिवार्य है। वही उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से अधिक और 40 साल से कम होनी चाहिए। उनकी गणना 1 जुलाई 2022 के अनुसार की जाएगी। बता दूं कि आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अब ये सर्टिफिकेट नहीं जरूरी

यूपी अधीनस्थ सेवा आयोग (UPSSSC) द्वारा की जाने वाली राजस्व लेखाकारों की भर्ती (up patwari recruitment 2021) के लिए ट्रिपल ‘सी’ प्रमाण पत्र अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

ऐसे होगा चयन

कि लेखपाल भर्ती के लिए अब इंटरव्‍यू खत्‍म कर दिया गया है। उम्‍मीदवारों को केवल एक लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा। उम्‍मीदवार प्रीलिम्‍स एग्‍जाम पहले ही दे चुके हैं जो 24 अगस्‍त 2021 को आयोजित किया गया था।

मेन एग्‍जाम का आयोजन फरवरी 2022 में किया जा सकता है। कैंडिडेट्स मेन एग्‍जाम के रिजल्‍ट के बाद डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किए जाएंगे जिसके बाद अंतिम रूप से चयनित होंगे। कोई भी अन्‍य जानकारी उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकेंगे।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

यूपी लेखपाल भर्ती में आरक्षित वर्गों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज पेश करने होंगे। ओबीसी, एससी, एसटी और इडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को संबंधित श्रेणी का प्रमाण पत्र देना होगा। ऐसे में आरक्षित वर्ग (UP Lekhpal Bharti 2021) के जिन उम्मीदवारों के पास यह प्रमाण पत्र नहीं है, वह जल्द से जल्द इसे बनवा लें। ताकि जरूरत पड़ने पर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान न होना पड़े।

ऑफिशियल सिलेबस देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Lekhpal Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर आवेदन शुरू, जानिए योग्यता और कैसे करें आवेदन

UP Lekhpal Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लेखपाल के पदों पर भर्ती का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। उत्तर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...