back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विंध्याचल : पंडा को पीटने के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

-पंडा पर भी दर्ज किया गया मुकदमा -दर्शन कराने को लेकर पुलिस और पंडा में हुई थी मारपीट मीरजापुर, 21 जून (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने विंध्यधाम में पंडा को पीटने के मामले में सोमवार को तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पंडा अमित पांडेय पर भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीईओ नगर प्रभात राय को सौंपी गई है। कोरोना कर्फ्यू के चलते की गई साप्ताहिक बंदी के दौरान गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को मां विंध्यवासिनी का भक्तों को दर्शन कराने जा रहे पंडा अमित पांडेय को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर पंडा की जमकर पिटाई कर दी थी। घटना के बाद मामला थाने पर पहुंचा दो पुलिस ने पंडा अमित पांडेय के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, कोविड उल्लंघन, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पंडा से मारपीट करने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला गंभीर है। इसलिए घटना की जांच सीओ नगर को दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵