back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी धर्मपत्नी के साथ लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका

– कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी : गृह मंत्री रायपुर, 09 मई (हि. स.)। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना महामारी संक्रमण से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन को जरूरी बताते हुए सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन से ही बचाव संभव है। गृहमंत्री साहू ने रविवार को पत्नी के साथ वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। उन्होंने पहला डोज 9 अप्रैल को लिया था। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने से उन्हें किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सारे प्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की सुविधाएं उपलब्ध कराएं है। गृहमंत्री ने कहा कि वेक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे डरें नहीं, घबराएं नहीं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि लोग अफवाहों में नहीं आएं और वेक्सीन के दो डोज लगवाएँ तथा अपने एवं परिवार के जीवन को सुरक्षित करें। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं। हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का प्रयोग करें और दो गज की दूरी बनाए रखें। हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

MLA के वेतन से ₹1 लाख ज्यादा: नया पद लाया सम्राट चौधरी के लिए बड़ा फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ ही उपमुख्यमंत्री और नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी की सैलरी और भत्तों में भी जबरदस्त...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵