back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Govt Jobs in UP: यूपी पशुपालन और चिकित्सा विभाग मे बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

लखनऊ: Govt Jobs in UP: नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC Recruitment 2021) की तरफ से 972 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती (UPPSC Recruitment 2021) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो निर्धारित तारीख से पहले आवेदन कर दें, क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

भर्ती डिटेल

UPPSC ने यह आवेदन पशुपालन विभाग (UP Pashupalan Vibhag Bharti), आयुष विभाग और राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाओं में रिक्त पदों पर भर्ती (UPPSC Recruitment 2021) के लिए मांगे हैं।

वैकेंसी को लेकर जारी विज्ञापन में कहा गया है कि वैकेंसी के तहत उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा यूनानी और राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाओं में पद भरे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • वेबसाइट की होम पेज पर –Notifications/Advertisements के लिंक पर जाएं।

  • इसके बाद Apply पर क्लिक करें।

  • अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन के बाद प्रिंट लेना ना भूलें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

भर्ती का नोटिफिकेशन

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...