back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Police Result 2021: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इन पदों पर होनी है नियुक्ति

नई दिल्ली: UP Police Result 2021: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) द्वारा आयोजित मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (Head Constable Motor Transport Recruitment Exam Result) जारी कर दिया गया है।

इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा (UP Police Result 2021) में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर रोल नंबर व डेट ऑफ वर्थ डालकर चेक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि 32 रिक्त पदों (UP Police Result 2021) के लिए 31 अक्टूबर 2021 को परीक्षा (UP Police Result 2021) का आयोजन किया गया था। पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

बता दें कि 31 अक्टूबर को परीक्षा के आयोजन के तीन दिन बाद 3 नवंबर को इस परीक्षा (UP Police Result 2021)की उत्तर कुंजी व ओएमआर शीट जारी कर दी गई थी। अभ्यर्थियों को 15 नवंबर तक का समय आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था। वहीं इस प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड से संबंधित किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9554229953 पर संपर्क कर सकते हैं।

13 जनवरी से होगी तकनीकी दक्षता परीक्षण

बता दें कि मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन भर्ती परीक्षा के आयोजित लिखित परीक्षा (UP Police Result 2021) में कुल 1895 अभ्यर्थियों में से 479 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। 35 फीसदी या इससे अधिक अंक पाने वाले 479 अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षण के लिए योग्य पाया गया है।

इन सफल अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षण 13 जनवरी 2022 से राज्य आपदा मोचल बल (एसडीआरएफ), नूरनगर भदरसा, तहसील सरोजनीनगर, परगना-बिजनौर, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएगी। वहीं 35 फीसदी से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को फेल घोषित कर दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...