back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायगढ़ : जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में दुर्घटना, 5 लोग झूलसे

रायगढ़, 20 जून (हि.स.)। ग्राम नहरपाली में संचालित जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में रविवार दोपहर कीलन के सफाई चैम्बर फटने से 5 अधिकारियों के झुलसने की खबर है। घायलों को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया है। अन्य दिनों की तरह आज उद्योग के अंदर कीलन की डस्ट सेटलिंग चैंबर में सफाई चल रही थी और वहां मैनेजर रैंक के अधिकारी भी मौजूद थे। इसी बीच जोरदार आवाज के साथ चैंबर में ब्लास्ट हो गया। अचानक ब्लास्ट होने से मौके पर मौजूद 5 अधिकारी भी इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट से गर्म डस्ट से सबके हाथ पैर और शरीर के कुछ हिस्से जले। अधिक प्रभावित 6 अधिकारी हुए हैं जो पास में ही खड़े थे।चूँकि गर्म राख उनके ऊपर गिर गई। शरीर मे गर्म राखड़ और चिंगारी के चलते जल गए हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं। बहरहाल खबर लिखे जाने तक घायलों की सही स्थित पता नहीं चल पाई है। कंपनी प्रबंधन द्वारा इस संबंध में जल्द सूचना दिए जाने की बात की गई है। इस संबंध में भूपदेवपुर थाने के टीआई ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि हमें इस हादसे की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुँच कर जांच करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵