back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यात्रियों को मिली राहत! दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या खत्म, अब उड़ानें सामान्य

देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी को पूरी तरह ठीक कर दिया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी को पूरी तरह ठीक कर दिया गया है। अब फ्लाइट ऑपरेशंस सामान्य हो चुके हैं और यात्रियों को राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट के Automatic Message Switching System (AMSS) में अचानक आई तकनीकी खराबी ने हड़कंप मचा दिया था। यह वही सिस्टम है जो उड़ानों के फ्लाइट प्लान मैसेज को प्रोसेस करता है और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को डेटा भेजता है। सिस्टम ठप पड़ते ही फ्लाइट्स का शेड्यूल बिगड़ गया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मैन्युअल मोड पर स्विच करना पड़ा।

800 से ज्यादा उड़ानें हुईं प्रभावित

इस खराबी की वजह से 800 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और हजारों यात्री घंटों तक टर्मिनलों पर फंसे रहे। Flightradar24 के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक औसतन 45-50 मिनट की देरी दर्ज की गई। AMSS बंद होने से Auto Track System (ATS) और Automatic Terminal Information System (ATIS) की फीड भी प्रभावित हुई, जिससे मौसम अपडेट और फ्लाइट डिस्पैच में दिक्कतें आईं।

कैसे हुआ सुधार?

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने बताया कि OEM विशेषज्ञों, ECIL टीम और AAI कर्मचारियों ने मिलकर तकनीकी खराबी को ठीक किया। AAI ने बयान जारी कर कहा,“AMSS सिस्टम अब पूरी तरह कार्यरत है, ऑटोमेटेड ऑपरेशन बहाल हो चुके हैं और सभी उड़ानों का बैकलॉग क्लीयर कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट ने पुष्टि की है कि अब सभी एयरलाइन ऑपरेशंस सामान्य रूप से चल रहे हैं। यात्रियों को अब किसी अतिरिक्त देरी की संभावना नहीं है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह प्रभावित हुई उड़ानें अब अपने तय शेड्यूल के अनुसार संचालित हो रही हैं।

यात्रियों की परेशानी

तकनीकी गड़बड़ी के दौरान टर्मिनल 1, 2 और 3 पर लंबी कतारें लग गईं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि उन्हें घंटों तक विमान में बैठे रहना पड़ा या बार-बार उड़ानें रीशेड्यूल करनी पड़ीं। दिल्ली एयरस्पेस में भीड़ बढ़ने का असर मुंबई, लखनऊ, जयपुर, अमृतसर और चंडीगढ़ जैसे शहरों की उड़ानों पर भी पड़ा। हालांकि देर शाम तक सिस्टम रिस्टोर कर दिया गया था और अब सभी एयरपोर्ट्स पर संचालन सामान्य हो गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵