back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मां के प्रेम और समर्पण से ही बच्चों के जीवन में है खुशियां

08/05/2021 रामगढ़, 08 मई (हि.स.)। मां के प्रेम और समर्पण से ही बच्चों के जीवन में खुशियां है। मां ही है जो अपने बच्चों से बिना शर्त के प्यार करती है। यह बात शनिवार को रामगढ़ जिले के अग्रसेन स्कूल में आयोजित मदर्स डे कार्यक्रम में बच्चों ने कही। ऑनलाइन आयोजित मदर्स डे सेलिब्रेशन में बच्चों ने अपनी मां के साथ ली गई तस्वीरें भी साझा की। इस आयोजन का मुख्य थीम था "मां एवं बच्चों को कोराना से बचायें।" साथ ही "सेल्फी विथ मदर।" इसमे बच्चों ने मां के प्रति समर्पण व प्रेम का इजहार करते हुए अपनी तस्वीरें साझा की। इसके अलावा पेंटिंग व कविता के जरिये भी बच्चों ने अपने भाव व्यक्त किए। माताओं में भी मदर्स डे को लेकर खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर वेबिनार का भी आयोजन किया गया। वेबिनार के जरिये बच्चों को अपनी मां को रोजमर्रा के कार्यों में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य था कि बच्चे अपनी माँ के प्यार-दुलार को समझते हुए उसे अपनी भावनाओं के माध्यम से प्रदर्शित कर सकें। वेबिनार में स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढि़या ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वर्तमान में सारे स्कूल बंद हैं। बच्चों की आनलाइन पढ़ाई चल रही है। बच्चों का सारा समय घर पर बीत रहा है। ऐसे में बच्चों के प्रति मां की जिम्मेवारियां और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मां त्याग, प्रेम, दया व स्नेह की मूर्ति होती है, जिसकी छाया में मनुष्य ही नहीं देवता भी स्वयं को आनंदित अनुभव करते हैं। दुनिया में बस एक मां ही होती है, जो बच्चे की मूक भाषा को भी समझ लेती है। इससे पूर्व आनलाइन कक्षाओं में सभी शिक्षकों ने कविता व कहानी सुनाकर मां के प्यार व महत्व का उल्लेख किया। मां और बच्चे कोरोना से बचें : प्राचार्या प्राचार्य नीलकमल सिन्हा ने कहा कि हर वर्ष मदर्स डे किसी न किसी थीम पर आधारित होता है। इस वर्ष मां व बच्चों को कोरोना से बचाने का संदेश इसमें निहित है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ आज के ही दिन नहीं, बल्कि हर रोज अपनी मां का शुक्रिया अदा करना चाहिए। जिसने हमें हमारा अस्तित्व प्रदान किया। बच्चों का भविष्य निर्धारण करने में मां की भूमिका सर्वाधिक होती है। कोरोना महामारी के दौर में मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने की जरूरत है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

मकर संक्रांति पर तिल का दान करने से जीवन में मिलेगी सुख-समृद्धि, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर, अपनाएं ये उपाय

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हिन्‍दू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार न सिर्फ धूमधाम से मनाया जाता है, बल्कि इसे धार्मिक और...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...