back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन की समानव अंतरिक्ष परियोजना के उप कमांडर यू थ्येनयी

बीजिंग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। 16 अप्रैल को शनचो-13 समानव अंतरिक्ष यान के वापसी मॉड्यूल ने सफलता से पृथ्वी पर लैंडिंग की। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन से धरती की सीधी दूरी 400 किमी. है। अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यान के हरेक बंदोबस्त, हरेक कार्रवाई को जमीन पर नियंत्रण से अलग नहीं किया जा सकता। पेइचिंग एयरोस्पेस नियंत्रण केंद्र में एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो रिमोट निर्देश देते हैं। वह हैं चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना के उप कमांडर यू थ्येनयी। अंतरिक्ष को भेजा जाने वाला निर्देश कुछ ही सेकंड में पहुंच सकता है। एक बार भी निर्देश देने में गलती नहीं होनी चाहिए, अन्यथा बहुत गलत परिणाम सामने आ सकता है। हमारे लिए हरेक नियंत्रण एक लड़ाई जैसा है, जैसे कि हम लड़ाई के मैदान पर आदेश देने वाले हैं। यू थ्येनयी और एयरोस्पेस नियंत्रण टीम अंतरिक्ष और पृथ्वी के बीच अंतरिक्ष यान से सबसे नजदीक वाले लोग भी माने जाते हैं। 42 वर्षीय यू थ्येनयी लम्बे समय से एयरोस्पेस नियंत्रण सॉफ्टवेयर अनुसंधान और नियंत्रण कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने थ्येनचो-2, थ्येनचो-3, शनचो-13 के लॉंच और डॉकिंग मिशनों में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़े भाग्य की बात है। एयरोस्पेस कार्य के विकास के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों की मेहनत की आवश्यकता होती है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵