back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री सोमवार को दतिया, भोपाल और सीहोर में करेंगे टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ

भोपाल, 20 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार, 21 जून को दतिया, भोपाल और सीहोर जिले में टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में मंत्रि-परिषद के सदस्य भी अपने-अपने प्रभार के जिलों में महाअभियान का शुभारंभ कर लोगों को वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित कर लोगों को शपथ भी दिलवाएंगे। किस जिले में मौजूद रहेंगे मंत्री कोरोना संक्रमण के विरूद्ध 21 जून को प्रारंभ हो रहे टीकाकरण महाअभियान में राज्य सरकार के केबिनेट और राज्य मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में, गोपाल भार्गव रहली, तुलसीराम सिलावट इंदौर, विजय शाह खालवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर, बिसाहूलाल सिंह इच्छावर, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, भूपेन्द्र सिंह खुरई, मीना सिंह मांडवे उमरिया, कमल पटेल हरदा, गोविंद सिंह राजपूत सुरखी, बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना, विश्वास सारंग भोपाल, डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन व विदिशा, डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया गुना, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, प्रेम सिंह पटेल बड़वानी, ओमप्रकाश सकलेचा नीमच, उषा ठाकुर महू, अरविंद भदौरिया होशंगाबाद, डॉ. मोहन यादव उज्जैन, हरदीप सिंह डंग सुवासरा (मंदसौर), राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह धार, भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर ग्रामीण, इंदर सिंह परमार सुजालपुर, रामखेलावन पटेल सतना व रीवा, रामकिशोर कावरे बालाघाट, बृजेन्द्र सिंह यादव मुंगावली, सुरेश धाकड़ राठखेड़ा पोहरी (शिवपुरी) तथा मंत्री ओपीएस भदौरिया भिण्ड में शुभारंभ करेंगे और प्रेरक की भूमिका निभाएंगे। वैक्सीन सेंटर्स को सजाया सँवारा है जनसम्पर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के लिये बनाये गये सात हजार वैक्सीन सेंटर्स को सजाया सवारा गया है। इन केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के लिये आने वाले व्यक्तियों की सुविधा की सभी माकूल व्यवस्थाएँ भी की गई है। प्रत्येक केन्द्र पर स्वास्थ्य कर्मी और वॉलेंटियर्स भी तैनात किये गये है, जो वैक्सीनेशन की व्यवस्था के साथ लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवायेंगे और वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित भी करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵