back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री ने की डिब्रूगढ़ जिला की स्थिति की समीक्षा

डिब्रूगढ़, 20 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिला मुख्यालय में एक बैठक कर जिला में बाढ़ तथा कोरोना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्त पल्लव गोपाल झा को निर्देश दिया कि वे नए नियम के तहत अपने फाइनेंशियल पावर का उपयोग करते हुए क्षतिग्रस्त लोगों को राहत पहुंचाने एवं आर्थिक सहायता देने का कार्य द्रुतगति से करें। मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्त को निर्देश दिया कि बाढ़ से जो भी अस्पताल, विद्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र क्षतिग्रस्त हो रहे हैं उनकी तत्काल ही मरम्मत करवा दें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री का डिब्रूगढ़ जिले के दौरे का रविवार को दूसरा दिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने डिब्रूगढ़ जिला में दो दिन बिताया है। इस दौरान उन्होंने जिला के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति भी हासिल की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा, बिजली मंत्री बिमल बोरा, चाय जनजाति कल्याण मंत्री संजय किसान, सांसद प्रदान बरुवा, विधायक प्रशांत फूकन, चक्रधर गोगोई, विनोद हजारिका, तेरेस ग्वाला, तरंग गोगोई, भुवन पेगू आदि भी मुख्यमंत्री के साथ थे। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵