back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधनी में 300 बेड्स क्षमता के निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया

भोपाल, 08 मई (हि.स.) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रो में कोविड केयर सेंटर बनाये जाएंगे जहां मरीजों के लिये सभी व्यवस्थाएं होंगी। मुख्यमंत्री शनिवार को सीहोर जिले के बुधनी में एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में 300 बेड के कोविड केयर सेंटर की समीक्षा के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अत्याधुनिक कोविड केयर सेंटर को 300 बेड्स के साथ शीघ्र शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अस्थाई कोविड केयर अस्पताल के बनने से स्थानीय मरीजों को दूसरे शहर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जायेगी। एकलव्य आवासीय परिसर में बनाये जा रहे कोविड अस्पताल के मुआयना के दौरान उन्होंने आईटीसी कंपनी के इंजीनियर और वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की और ले-आउट के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। आईटीसी के पदाधिकारियों ने बताया कि तीन फेस में इस अस्पताल को बनाया जायेगा। इसके प्रथम चरण में 144 बेड 20 मई तक बनाए जाएंगे जो अक्सीजन युक्त रहेंगे। इसके पश्चात द्वितीय और तृतीय फेस अगले 15 दिन में बनकर तैयार होंगे। चौहान ने कोविड अस्पताल के ले-आउट देखने के बाद निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाए और गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड अस्पताल के समीप ही शौचालय बनवाएं जाएं ताकि भर्ती मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने अस्पताल बनाने के दौरान फायर सेफ्टी, पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहने के निर्देश भी दिये। चौहान भर्ती मरीजों से भी रू-ब-रू हुए इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने एकलव्य आवासीय परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में पहुँचकर भर्ती मरीजों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि भर्ती किये गए मरीजों के उचित उपचार हेतु सभी चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाये। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर को अत्याधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण किया जाए, जिससे इलाज के दौरान मरीजों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध रहें। चौहान ने निरीक्षण के दौरान एकलव्य आवासीय परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों सुश्री प्रियंका, राजेश, दीपक, रुद्र और शिवम से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनका हाल जाना और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये शुभकामनाएं भी दी। वहीं, कोविड सेंटर की समीक्षा के दौरान श्री चौहान को प्रभारी डॉ अंकुश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में एकलव्य आवासीय परिसर के खंड अ, ब और स के 36 कमरों में 72 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जिसमें ऑक्सीजन युक्त 50 बेड बनाये हैं, जिनमें 23 मरीज भर्ती हैं तथा अब तक 62 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵