back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दामाद के खिलाफ मामला दर्ज

भरतपुर, 08 मई (हि.स.)। बयाना तहसील के गांव पटपरिपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ थाने में अपनी बेटी की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। गढ़ी बाजना थानाधिकारी रामचंद्र मीणा ने बताया कि कविता (22) पत्नी इंदर सिंह बंजारा की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका गर्भवती थी और वह माडापुरा गांव की रहने वाली थी। कविता की शादी एक साल पहले पिछले लॉकडाउन में हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता कोकसिंह बंजारा निवासी माडापुरा ने अपने दामाद के विरुद्ध दहेज की मांग पूरी ना होने पर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...