back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नक्सलियों के प्रेशर बम विस्फोट में ग्रामीण की मौत

लोहरदगा, 20 जून (हि.स.)। पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों के बिछाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से रविवार शाम को एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल निवासी 60 वर्षीय हीरालाल भगत ग्रामीणों के साथ मछली साग चुनने जंगल में गए हुए थे। इस दौरान हीरालाल भगत का पैर बम पर पड़ गया। बम में विस्फोट हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। घटना की पुष्टि करते हुए पेशरार थाना प्रभारी ऋषि कांत शर्मा ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। बम विस्फोट से होने की एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई है। उल्लेखनीय है कि उग्रवादियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आए दिन जंगलों में बम लगा दिए जाते हैं, जिसके चपेट में ग्रामीण आ जाते हैं। हिन्दुस्थान समाचार / गोपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...