back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : सीतामढ़ी क्षेत्र में बकरा चोरी के मामले में कसाई चढा़ पुलिस के हत्थे

कोरबा 20 जून (हि. स.)। तीन दिनों पूर्व शहर के सीतामढ़ी क्षेत्र से चोरी हुए बकरे के खरीददार आरोपी सिराज खान पिता बरकत कसाई को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया है। प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ़ अपराध दर्ज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बकरे की चोरी किए जाने के बाद शातिर चोर ने उसे बरकत कसाई को बेच दिया था, जिसके गोश्त को दुकान पर बैठे उसके बेटे सिराज और मिराज खान ने ग्राहकों के जरिए ठिकाने लगा दिया। चोरी कर कसाई को बेचे गये बकरे की पहचान बिक्री के अभाव में शेष बचे उसके सिर और धड़ से फ़ोटो के जरिए मिलान कर की गई। बहरहाल, पुलिस की गिरफ़्त में आये आरोपियों के खिलाफ़ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...