back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दंतेवाड़ा : आत्मसमर्पित नक्सली शंकर और अनिल ने की मुख्यमंत्री से बातचीत

बताया जिन हाथों से स्कूल को ढहाया था, उन्हीं हाथों से उसे फिर से बनाया दंतेवाड़ा, 20 जून (हि.स.)। दंतेवाड़ा जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। उसी कड़ी में लोन वर्राटू के तहत आत्मसमर्पित नक्सली शंकर कुंजाम और अनिल कुंजाम से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। शंकर कुंजाम ने बताया कि वे जब छोटे थे तब से ही वे नक्सली दल से जुड़ गए थे और लोगों को परेशान करके, गांव को तहस-नहस करके दिन व्यतीत करते थे। इस दौरान उन्होने भांसी ग्राम स्थित स्कूल की इमारत को तोड़ दिया था। लोन वर्राटू योजना के तहत उनके आत्मसमर्पण करने से उन्हें शासन की पुर्नवास योजना का लाभ मिला और उन्हें रोजगार दिया गया। साथ ही अन्य सुविधाएं दी गयी। तब उन्हें अहसास हुआ कि उनके द्वारा स्कूल तोड़ने से कल के भविष्य बच्चों का जीवन अंधकारमय हो सकता है, तब उन्होंने दंतेवाड़ा के भांसीगांव के मासापारा स्कूल को दोबारा अपने हाथों से बनाया। अब वहां एक बार फिर से ककहरा और घंटी की आवाजों के बीच बच्चों के शोर सुनाई दे रहे हैं। अब वे अपने बच्चों को यहीं पढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने दोनो आत्मसमर्पित नक्सली को बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵