back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महापंचायत ने चेताया, दस दिन में सिंघु बार्डर खाली करें किसान

–आंदोलनकारियों से सख़्ती से बॉर्डर खाली कराए सरकार –रोजाना हो रहा करोड़ों का नुकसान हो रहा है –क्षेत्र के लोग भुखमरी और बेरोजगारी से मर रहे हैं नरेंद्र शर्मा परवाना सोनीपत, 20 जून। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बार्डर पर बैठे किसानों का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को पचास गांवों के जनप्रतिनिधियों की महापंचायत ने केंद्र व राज्य सरकार से आहवान किया है कि वह दस दिन के भीतर किसानों को यहां से उठाए। वर्ना ग्रामीण अपने स्तर पर कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे। राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत नांदल ने रविवार को हुई महापंचायत में कहा कि किसान आंदोलन के कारण हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अगर दस दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं निकलता है तो हरियाणा व दिल्ली के आसपास के तमाम गांव के लोगों से बातचीत करके एक महापंचायत करेंगे। वे कुंडली और राई के आसपास के 50 गांवों की हुई महापंचायत को सेरसा गांव में संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र के लोग भुखमरी और बेरोजगारी से मर रहे हैं। व्यापारी पलायन कर रहे हैं और व्यापार बंद हो चुका है। नौजवान साथियों ने एकजुटता का परिचय दिया। हमारे अधिकारों का हनन हो रहा है, उसकी आवाज उठाते हुए आगे अपना कार्य करें पंचायत के मौजूद व्यक्तियों के साथ में बातचीत करके फैसले लिए गये हैं। अब एक प्रतिनिधि मंडल का गठन करेंगे, जो प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार से बातचीत करेंगे। उस वार्ता में उनसे सवाल भी पूछेंगे कि आप हमारे प्रतिनिधि हैं। पिछले सात महीने से हम बहुत दुखी हैं। जो सरकार हमने चुनकर भेजी है, वह इस समस्या को देखे। साथ साथ संयुक्त किसान मोर्चा से भी अपील करते हैं कि जैसे हमने भाईचारे का परिचय देते हुए आपको जगह दी। आप लोगों को हर तरह की सुविधाएं दी। आप भी अपने भाईचारे का परिचय दीजिए। रास्ता खेलिये। अगर समाधान नहीं हुआ तो हरियाणा व दिल्ली के आस पास से जन समर्थन भी जुटाने का काम हमारी पंचायतें करेंगे। उन्हाेंने कहा कि हर हालत में सिंघु का रास्ता लेकर रहेंगे। हर चीज की समय सीमा होती है। बहुत बर्दाश्त कर लिया। हम किसान व आंदोलन का विरोध नहीं करते। इस महापंचायत में अध्यक्ष ओम सिंह चौहान, ताहर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ, रामफल सरोहा, दीपक अटेरना, चरण सिंह चौहान, जसबीर सरपंच जाटी, मोनू सेरसा आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2 Box Office: सातवें दिन धीमी हुई ‘बॉर्डर 2’ की शुरुआत, मेकर्स को अब वीकेंड का इंतजार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' का जादू सिनेमाघर में देखने को मिल रहा...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...