back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय सेना में निकली 10वीं-12वीं पास के लिए वैंकेसी, कहीं हाथ से ना निकल जाए मौका

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देशसेवा करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय सेना की के सिख रेजीमेंटल सेंटर और पंजाब रेजिमेंटल सेंटर ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क, वॉशरमैन, बूटमेकर, टेलर, कारपेंटर और कुक के पद (Indian Army Recruitment 2022) शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे और यह नियुक्तियां झारखंड में सिख रेजीमेंटल सेंटर और पंजाब रेजिमेंटर सेंटर में की जाएंगी।

इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन करने से पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर मौजूद भर्ती (Indian Army Recruitment 2022) का नोटिफिकेशन चेक करने के साथ आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि 8 जनवरी 2022 है। हालांकि पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के लिए उम्मीदवार 28 दिनों के भीतर आवेदन जमा करा सकते हैं।

Indian Army Recruitment 2022: वैकेंसी डिटेल

नोटिफिकेशन के अनुसार, सिख रेजीमेंट में एलडीसी के 1, कुक के 4, और बूटमेकर के 1 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। वहीं पंजाब रेजीमेंट में कुक के 6, वॉशर मैन के 1, कारपेंटर के 1 और टेलर के 1 पदों पर भर्ती (Indian Army Recruitment 2022) निकाली गई है।

शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए दसवीं और 12वीं पास अभ्यार्थी आवेदन (Indian Army Recruitment 2022) कर सकते हैं। शैक्षिणिक और अन्य योग्यता से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यार्थी नोटिफिकेशन चेक करना ना भूलें।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...