back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आगरा: ग्रामीण क्षेत्रों में फैलता कोरोना का कहर, स्वास्थ्य विभाग सजग

आगरा, 08 मई(हिस)। आगरा जनपद में अब ग्रामीण अंचल में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। गांव—गांव अब कोरोना के मरीज निकल रहे हैं। ऐसे में देहातों में स्वास्थ सेवाएं बेहतर ना होने की वजह से लोगों को डर सता रहा है। वहीं जिलाधिकारी आगरा ने देहातों के स्वास्थ केन्द्रों को भी कोविड अस्पताल की सूची में शामिल किया है। आगरा में खेरागढ़ तहसील के गांव सोन में कोविड के चलते आधा दर्जन मौतें हुयी हैं। सूत्रों की मानें तो यह हाल सभी जगह है। स्वास्थ केन्द्रों पर हो रही जांच में हर रोज देहातों में संक्रमितों की सख्या बढ़ रही है। इस लहर में ग्रामीण अचंल में बढ़ते कोरोना के मामलों ने लोगों को भयभीत कर दिया है। देहातों में केवल सरकारी अस्पताल ही लोगों के लिए आस बने हुये हैं। देहातों में निजी स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध नहीं है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर भी प्रशासन को स्वास्थ केन्द्रों को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए ताकि लोगों को सुगमता से उपचार मिल सके। जिलाधिकारी ने देहातों के अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया है। लेकिन खेरागढ़ तहसील में कोई भी कोबिड अस्पाल नहीं बनाया है। केन्द्र अधीक्षक खेरागढ़ डाॅ वी.के.सौनी ने बताया कि जिले से उनके अस्पताल को कोविड बनाने के लिए कोई भी सुझाव नहीं मांगा गया। स्टॉफ भी कोविड संक्रमित होने की वजह से कम है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵