back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में कोरोना महामारी खत्म करने के लिए भी अमेरिका करेगा मदद : कमला हैरिस

वाशिंगटन 08 मई (हि. स.)। कोरोना सुनामी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए आगे आने के साथ ही इस महमारी के समाप्त करने में एकबार फिर से अमेरिका ने पहल की है। भारतीय मूल की अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि भारत में कोरोना संक्रमण मामलों में बढ़ोतरी परेशान करने वाली है। महामारी के चलते अपने लोगों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदना और सहानुभूति है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि पहले ही हमने भारत को ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एन-95 मास्क और कोरोना रोगियों के इलाज के लिए रेमेडेसिविर इंजेक्शन समेत मेडिकल सहायता भेजा है। इसके अलावा हम भारत में महामारी खत्म करने के लिए और अधिक सहायता भेजने के लिए तैयार हैं। कमला हैरिस ने कहा कि भारत और अन्य देशों को अपने लोगों को और अधिक तेजी से टीकाकरण में मदद के लिए हमने कोरोना वैक्सीन पर पेटेंट को निलंबित करने के लिए पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। ज्ञात रहे कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में दुनिया में सबसे अधिक कोरोना के मामले हैं। कमला हैरिस ने कहा कि 26 अप्रैल को राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमारे समर्थन की पेशकश करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ बात की थी। उके बाद शुक्रवार 30 अप्रैल तक अमेरिका की तरफ से भारत को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। हैरिस ने अपने बयान में कहा कि कोरोना महामारी की शुरुआत में जब हमारे अस्पताल के बेड बढ़ाए गए थे, तब भारत ने सहायता भेजी थी। आज हम भारत को उसकी जरूरत के समय में मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इसे भारत के दोस्त के रूप में एशियाई क्वाड के सदस्यों के रूप में और वैश्विक समुदाय के हिस्से के रूप में देख रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने गुरूवार को कहा था कि अमेरिका कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत के स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...