रजनीकांत के जन्मदिन पर धनुष का भावुक संदेश, एक्टर ने कहा-चार्म उम्र से आगे…

रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर फैंस से लेकर धनुष और CM स्टालिन तक सभी ने थलाइवा के चार्म और लोकप्रियता को सलाम किया। उम्र बढ़ी स्टारडम नहीं-रजनीकांत अब भी अपराजेय।

0
1
Dhanush's emotional message on Rajinikanth's birthday
Dhanush's emotional message on Rajinikanth's birthday

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक फैंस ने उनके लिए प्यार और सम्मान की बाढ़ ला दी। फिल्म जगत, राजनीति और खेल की हस्तियों ने भी थलाइवा को बधाइयों से सराबोर कर दिया। इनमें सबसे अधिक चर्चा में रहे उनके पूर्व दामाद और अभिनेता धनुष, साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, जिन्होंने बेहद भावुक और सम्मानपूर्ण संदेश साझा किए।

धनुष का स्नेहभरा संदेश

धनुष उन पहले सितारों में रहे जिन्होंने रजनीकांत को सुबह-सुबह जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-हैप्पी बर्थडे थलाइवा। इस सरल लेकिन दिल को छू लेने वाले संदेश के साथ धनुष ने कई इमोजी भी जोड़े। धनुष कई बार सार्वजनिक मंचों पर कह चुके हैं कि रजनीकांत न केवल उनके ससुर रहे हैं, बल्कि एक प्रेरणा, आदर्श और रियल-लाइफ हीरो भी हैं। बता दें कि धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की शादी 2004 में हुई थी और 2024 में दोनों अलग हो गए, लेकिन रिश्ता बदलने के बावजूद सम्मान और स्नेह आज भी जस का तस है।

फिल्म इंडस्ट्री की महसूस हुई मौजूदगी

फिल्ममेकर-एक्टर एस.जे. सूर्या ने सन पिक्चर्स द्वारा बनाया गया एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें रजनीकांत के 50 साल के फिल्मी करियर की यादगार झलकियां दिखाई गईं। वहीं एक्टर और राजनेता खुशबू सुंदर ने रजनीकांत के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा-भारतीय सिनेमा के इकलौते सुपरस्टार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप मेहनत, सादगी और सकारात्मकता की जीवंत मिसाल हैं।

एम.के. स्टालिन ने की खुलकर तारीफ़

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने रजनीकांत संग एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा-रजनीकांत ऐसा चार्म जो उम्र से ज्यादा चमकता है! उन्होंने आगे कहा मेरे दोस्त सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी जीत का झंडा यूं ही लोगों के प्यार से लहराता रहे।

फिल्मों में फिर से सक्रिय

रजनीकांत को हाल ही में 2024 की ‘वेट्टैयान’ में देखा गया। इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी ऐश्वर्या की फिल्म ‘लाल सलाम’ में महत्वपूर्ण कैमियो किया। 2025 में वे ‘कुली’ में नज़र आए और फिलहाल ‘जेलर’ के बहुचर्चित सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही वे कमल हासन की एक नई फिल्म में भी नजर आएंगे। 75 की उम्र में भी थलाइवा की स्टारडम और ऊर्जा आज के किसी भी सुपरस्टार को मात देती है- फैंस कहते हैं, “रजनीकांत इज़ एटरनल!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here