back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस महानिरीक्षक भगवतसिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में किया सिवनी भ्रमण

सिवनी, 08 मई(हि.स.)। जिले में शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन भगवत सिंह चौहान ने कोविंड 19 संक्रमण को ध्यान रखते हुए सिवनी पहुँचकर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के साथ कोरोना कर्फ्यू व कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके द्वारा थाना लखनादौन, धूमा, छपारा, बंडोल, लखनवाड़ा का निरीक्षण कर पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ ली गई एवं उनके परिजनों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते हुए कोविड संक्रमण के दौरान ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सिवनी पुलिस के मीडिया अधिकारी आशिष खोब्रागडे ने शनिवार की शाम को जानकारी दी कि शुक्रवार की दोपहर को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम सिवनी पहुँचकर कोविड-19 ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर मृत अधिकारियों, कर्मचारियों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस दौरान कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग व जिला पंचायत सीईओ पार्थ जैसवाल भी उपस्थित रहें। आगे बताया कि पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को वेपोराईजर एवं मास्क वितरित किए गए, जिससे ड्यूटी के दौरान वे अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रख सके। इसके अतिरिक्त कोविड-19 संक्रमण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एम.डी. नागोतिया को कोविड से उपचार हेतु आम जनता के सहयोग से आमजन एवं पुलिस के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध कराने पर, उपनिरीक्षक सतीश उईके को संक्रमिक व्यक्तियों को समय पर आक्सीजन उपलब्ध कराने एवम आरक्षक महेंद्र थाना कुरई को सूचना प्राप्त होने पर ग्राम रेड्डी की कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला को स्वयं के वाहन से लाकर अस्पताल में भर्ती कर उपचार करवाने हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक थाना कोतवाली परिसर पहुँचकर संक्रमिक व्यक्तियों के त्वरित उपचार हेतु पुलिस द्वारा जनसहयोग से तैयार कराई गई दो एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। थाना कोतवाली निरीक्षण के दौरान जनसहयोग से जिला चिकित्सालय सिवनी में इलाजरत मरीजों व उनके परिजनों को निशुल्क भोजन के पैकेट वितरित करवाने पर सिवनी पुलिस की सराहना की। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵