back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात: कक्षा10 और 12वीं के पूर्व छात्रों की परीक्षा 15 जुलाई से

गांधीनगर/अहमदाबाद,19 जून (हि.स.)। गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले वर्ष कक्षा10 और 12वीं की परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों (पुनरावर्तक छात्र) की परीक्षा 15 जुलाई से कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव डीएस पटेल ने कहा कि बोर्ड ने राज्य में मौजूदा कोरोना स्थिति को देखते हुए पुनरावर्तक छात्रों की परीक्षा कराने का फैसला किया है| बोर्ड परीक्षा में पुनरावर्तक छात्रों की बात करें तो कक्षा 10 में 3.62 लाख, कक्षा 12 विज्ञान में 32 हजार 400 और कक्षा 12 सामान्य स्ट्रीम में 97 हजार पुनरावर्तक छात्र पंजीकृत थे। इससे पहले सरकार ने स्पष्ट किया था कि केवल कक्षा 10 में नियमित छात्रों की परीक्षा रद्द कर उन्हें बड़े पैमाने पर कक्षोन्नति दी थी। कक्षा12 की परीक्षा रद्द करने के निर्णय से यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि केवल नियमित छात्रों की परीक्षा रद्द की जाएगी या पुनरावर्तक सहित सभी छात्रों की भी परीक्षा नहीं होगी। शिक्षा मंत्री ने भी कहा था कि पुनरावर्तक छात्रों के लिए अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर भविष्य में फैसला लिया जाएगा। इसके विरोध में कुछ छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। पुनरावर्तक छात्रों का कहना था कि लाखों नियमित छात्रों को सामूहिक कक्षोन्नति दी गई है तो हमें भी दे दो। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष शाह

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...