back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राघोपुर में चुनाव प्रचार के दौरान रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी को बताया अगला CM, तेज प्रताप के लिए बोली ये बात

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नज़दीक आ रही हैं वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज हो गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नज़दीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों बिहार में अपने भाई तेजस्वी यादव के समर्थन में ज़ोरदार प्रचार कर रही हैं। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने जनसभा और रोड शो के दौरान लोगों से अपील की कि इस बार बिहार को बदलाव का मौका देना चाहिए।

“तेजस्वी ने वादे निभाए, बिहार का भविष्य बदलेंगे”

राघोपुर में प्रचार के दौरान रोहिणी आचार्य ने कहा,“जब तेजस्वी डिप्टी सीएम बने थे, तब उन्होंने 5 लाख नौकरियां दीं। जो कहा, वो करके दिखाया। अब अगर वो मुख्यमंत्री बनेंगे तो बिहार का कायाकल्प कर देंगे। जनता बदलाव चाहती है और बदलाव अब तय है। उन्होंने बीजेपी और एनडीए पर तंज कसते हुए कहा, “अब बीजेपी वाले कहते हैं कि 10 लाख नौकरी देंगे, तो बताइए कहां से लाएंगे? कौन से बाप के घर से लाएंगे रोजगार? तेजस्वी ने तो पहले ही कर दिखाया है।

तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री, 14 नवंबर को आएगा बदलाव

रोहिणी ने कहा,“14 नवंबर को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार की जनता प्रधानमंत्री के झूठे वादों से थक चुकी है। अब युवाओं और रोजगार की बात होगी। जीविका दीदियों को सरकारी दर्जा मिलेगा, बुजुर्गों को सम्मान मिलेगा और तेजस्वी के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी।

”तेज प्रताप को मेरा आशीर्वाद है”

जब तेज प्रताप यादव से जुड़े सवाल पर रोहिणी से पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “वो मेरा भाई है, आशीर्वाद हमेशा रहेगा। हर बहन चाहती है कि परिवार एकजुट रहे। वह जनता की सेवा करेंगे और जीतेंगे। हमारी बात होती रहती है। इस बयान से उन्होंने साफ कर दिया कि लालू परिवार में मतभेदों की खबरें निराधार हैं और परिवार चुनावी मैदान में एकजुट है। रोहिणी ने विपक्ष के जंगलराज वाले आरोपों का जवाब देते हुए कहा,“बीजेपी हर बार जंगलराज की बात करती है। लेकिन 90 के दशक में जो हालात थे, वो सबको पता है। अब अगर युवाओं और व्यापारियों की हत्या हो रही है, तो यह कौन सा राज है? यह तो महा-जंगलराज है।

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...