back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना काल में रेड क्रॉस सोसाइटी की भूमिका अहम – जिलाधिकारी

— जनपद में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस, समाज के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वालोंं को किया गया सम्मानित कानपुर, 08 मई (हि.स.)। जनपद में शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की कानपुर इकाई द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया। जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक से लेकर विभिन्न तरह की स्वास्थ और समाज सेवा में अपनी भूमिका निभा रही है। मानव सेवा को मूल कार्य मानने वाली यह संस्था हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है। सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस का चिन्ह इस संस्था का निशान है जिसका गलत इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी कि 700 से भी अधिक शाखाएं हैं जो जनसेवा के लिए काम कर रही है। जिलाधिकारी द्वारा लगातार अच्छा कार्य करने वाले सरकारी व गैर सरकारी छह लोगों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ0 लुबना खान, उर्सला अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. एके मिश्र, ओंकारेश्वर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका डॉ पूजा अवस्थी, पीसीएस आकांक्षा गौतम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए के सिंह और फोटोग्राफर विपिन गुप्ता को सम्मानित किया गया। डॉ लुबना खान द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रक्त संबंधी व्यवस्थाएं जरूरतमंद मरीजों को समयान्तर्गत उपलब्ध कराई जाती है। डॉ. एके मिश्र द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त जरूरतमंद मरीजों को समयान्तर्गत उपलब्ध कराया जाता है। डॉ पूजा अवस्थी समाज के निर्बल वर्ग को चिकित्सा, कंबल वितरण आदि कार्य निरंतर करती रहती है और यह रेड क्रॉस संस्था की उपाध्यक्षा भी चयनित की गयी हैं। आकांक्षा गौतम द्वारा जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही जनमानस में शांति व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कर रही है। इसी तरह डॉ. एके सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिछले काफी समय से रेड क्रास समिति में कार्य कर रहे है इनके द्वारा लगातार कोरोना महामारी में अधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने का कार्य किया गया है। फोटोग्राफर विपिन गुप्ता द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरन्तर रहकर कोविड-19 के नियंत्रण के लिए की जा रही कार्यवाही की कवरेज कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, अवैतनिक सचिव इंडियन रेडक्रास सोसाइटी आरके सफ्फड़ व अंगद सिंह उपस्थित रहे। एक नजर रेडक्रास सोसाइटी पर मानवीय जीवन और स्वास्थ की सुरक्षा के मिशन के साथ साल 1863 में स्थापित संगठन रेड क्रॉस अपने वालंटियर वर्क यानी स्वयं सेवा के लिए जाना जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका मुख्यालय स्विजरलैंड के जनेवा में हैं। संगठन की स्थापना हेनरी ड्यूडेंट ने की थी जिनका जन्म आठ मई को हुआ था इसलिए हर साल आठ मई को रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵