back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जल संरक्षण के साथ आय बढ़ाने के लिए मछली पालन का उपयुक्त समय है वर्षा ऋतु : डा. आनंद स्वरुप

— कम पूंजी लगाकर अधिकतम लाभ अर्जित करने वाला व्यवसाय है मत्स्य पालन कानपुर, 19 जून (हि.स.)। मत्स्य व्यवसाय एक श्रम प्रधान व्यवसाय है। इस व्यवसाय में कम पूंजी लगाने से अच्छी आमदनी के साथ पौष्टिक आहार प्राप्त होता है, तथा जल संरक्षण भी होता है। इस व्यवसाय में बेहतर लाभ अर्जित करने के लिए वर्षा ऋतु सबसे उपयुक्त समय है। यह बातें शनिवार को मत्स्य विशेषज्ञ डज्ञ. आनंद स्वरुप श्रीवास्तव ने कही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मत्स्य विशेषज्ञ डॉक्टर आनन्द स्वरुप श्रीवास्तव ने बताया कि वर्षा ऋतु मत्स्य पालन व्यवसाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। कोरोना लॉक डाउन के कारण हुई आर्थिक क्षति की भरपाई के लिये इस समय का यदि मत्स्य पालक सदुपयोग कर लें तो मछली पालन से अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। चूंकि अधिकांश मछलियां वर्षा ऋतु में प्रजनन करती हैं और इनके बच्चे जिन्हें हम फ्राई, या जीरा कहते है तैयार होते है। मत्स्य नर्सरी में इनका संचय कर मत्स्यअंगुलिका तैयार की जाती है। यही मत्स्य अंगुलिका का बरसात के समय संचय कर मत्स्य उत्पादन किया जाता है। यह सब कार्य वर्षा ऋतु में ही किये जाते है। मछली पालन से एक ओर जहां अच्छी आय के साथ पौष्टिक आहार प्राप्त होता है वहीं दूसरी ओर जल संचय तथा भूमिगत जल के स्तर में वृद्धि भी होती है। वैज्ञानिक विधि से बढ़ाया जा सकता है मत्स्य उत्पादन मत्स्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2018 -19 में प्रदेश में मछली का की उत्पादकता लगभग 4500 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर थी तथा प्रदेश में उत्पादन लगभग 6,62000 मीट्रिक टन था। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक विधि से मछली उत्पादन को और बढ़ाया जा सकता है। किसान भाई मत्स्य पालन के साथ-साथ बत्तख, उद्यान,पशुपालन कर अतिरिक्त लाभ अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने बताया की मछली एक शक्ति वर्धक एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ है यह खाने में सुपाच्य होती है और इसमें आवश्यक अमीनो एसिड तथा प्रोटीन भी अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसके अतिरिक्त इसमें वसा, कैल्शियम व खनिज भी पाए जाते हैं जिसके कारण संतुलित आहार में मछली की विशेष उपयोगिता है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵