back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमिश्नर ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट का कार्य तेज करने के दिए निर्देश

बांदा, 19 जून (हि.स.)। चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे एवं चित्रकूट एयरपोर्ट के कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए हर हाल में दिसम्बर 2021 तक कार्य पूर्ण करने के लिए युद्ध स्तर पर 24 घंटे काम किया जाए। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कार्य में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि चित्रकूट एवं बांदा में कुछ जगह पर जमीन नहीं मिल पाई या जो भी विवाद हैं उनका हल जल्द से जल्द किया जाए। कार्य को तेज करने के लिए अधिक से अधिक श्रमिकों को लगाया जाए, इससे क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण में हमीरपुर महोबा का कार्य अच्छा पाया और इसके लिए अपर जिला अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया तथा उम्मीद व्यक्त की है कि 31 दिसंबर तक एक्सप्रेस वे का कार्य लगभग पूर्ण हो जाएगा। जनपद चित्रकूट में एयरपोर्ट के निर्माण के संबंध में समीक्षा के दौरान पाया गया कि कार्य की गति बहुत धीमी है और बारिश के चलते कार्य और धीमा पड़ गया है। कहा कि अधूरे कार्य को पूर्ण कराने के लिए 24 घंटे में कार्य कराया जाए। बैठक में चारों जनपदों के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...