back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंडी समिति की जनता के द्वार योजना को चलाए सरकारः चोपड़ा

हरिद्वार, 07 मई (हि.स.)। कोरोना के दृष्टिगत जनता कर्फ्यू के दौरान आम जनता को रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं कृषि उत्पादन मंडी समितियों के माध्यम से मोहल्ले, बस्ती व ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर मोबाइल स्टाल लगाकर थोक भाव में जनता को उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कृषि उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल को ई-मेल भेजकर कोरोना काल के दृष्टिगत महंगाई व कालाबाजारी से निजात दिलाने के लिए तत्काल प्रभाव से राज्य के सभी कृषि उत्पादन मंडी समितियों का पुनः गठन कर मंडी अध्यक्षों के माध्यम से पूर्व की भांति मंडी समिति जनता के द्वार योजना को चलाकर आम जनता को कृषि उपज सस्ते दरों पर उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। संजय चोपड़ा ने कहा है कि राज्य की कृषि उत्पादन मंडी समितियों के सहयोग से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कृषि उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल के संयुक्त निर्देशन में कोरोना काल के दृष्टिगत आम जनता को रोजमर्रा में जरूरत की वस्तुएं मंडी समितियों के माध्यम से मोबाइल स्टाल लगाकर मंडी के थोक भाव पर आम जनता को उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को कार्यभार संभाले हुए लगभग 2 माह होने जा रहे हैं। उत्तराखंड की बहुत सी मंडी समितियों में अध्यक्ष जनप्रतिनिधि ना होने के कारण मंडी समितियों की दिनचर्या व कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आम जनता को महंगाई से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही मंडी समितियों का गठन कर अध्यक्षों की नियुक्ति कर मंडी समिति जनता के द्वार योजना का क्रियान्वयन करे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵