back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्की ने 112 सैनिकों के खिलाफ जारी किया वारंट

अंकारा, 24 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की ने जुलाई 2016 में एक असफल तख्तापलट की कोशिश में संदिग्ध रूप से भूमिका होने पर 112 सैनिकों और सैन्य स्कूल के कुछ पूर्व छात्रों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के पश्चिमी इजमिर शहर के अभियोजकों ने अपनी जांच पूरी करने के बाद आदेश दिए। इस जांच के दायरे में 22 प्रांतों को कवर किया जाएगा। इस मामले में अब तक 76 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और यह अभियान जारी है। एजेंसी के अनुसार, इजमिर में 2019 से मुख्य लोक अभियोजक के कार्यालय द्वारा आयोजित योजनाबद्ध जांच के दायरे में कुल 3,338 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अंकारा ने असफल तख्तापलट के मास्टरमाइंड के लिए अमेरिका स्थित मौलवी फेतुल्लाह गुलेन और उसके गिरोह को दोषी ठहराया है। गुलेन ने इस आरोप से इनकार किया है। राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने मंगलवार को कहा कि तुर्की इन भगोड़ों के प्रत्यर्पण में मजबूत एकजुटता दिखाएगा। इस्तांबुल में एक वीडियो संदेश के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन की एक बैठक को संबोधित करते हुए, एर्दोगन ने कहा कि उनका देश सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ एक दृढ़ संघर्ष कर रहा है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵