back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फतेहपुर: बसपा के नये जिलाध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी का हुआ स्वागत

फतेहपुर, 07 मई (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष नीरज पासी एवं प्रयागराज मण्डल के सेक्टर प्रभारी वकील अहमद का कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क में पार्टीजनों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बताते चलें कि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे सीताराम गौतम को हटाकर प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष पद की कमान नीरज पासी को सौंप दी। उधर वकील अहमद को प्रयागराज मण्डल का सेक्टर प्रभारी मनोनीत किया। पार्टीजनों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन खड़ा किया जायेगा। गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं रीतियों को पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा। संगठन मजबूती के दम पर ही पार्टी विधानसभा चुनाव में फतह हासिल कर सकेगी। सेक्टर प्रभारी वकील अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2022 की तैयारियों में अभी से जुट जायें। गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम करें। जिससे सभी छह विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाई जा सके और प्रदेश की सत्ता पर बहन मायावती को आसीन किया जा सके। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम, अभिषेक गौतम, विधानसभा अध्यक्ष पीके गौतम, शोएब अहमद अरबी, मान सिंह लोधी, राजेश कुमार पाटिल, चन्द्रभान यादव, फूल कुमार गौतम, वीर प्रकाश लोधी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सपा में एक ही जाति का वर्चस्व, हिंदुत्व उन्‍हें पसंद नहीं’, पार्टी से बाहर किए जाने के बाद भड़के पप्पू सिंह

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरे में तोड़फोड़ मामले में आरोपी सपा नेता पप्पू सिंह को समाजवादी पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵