back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर सीएम ने किया नमन

पटना, 18 जून(हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने अणे मार्ग स्थित संकल्प में डॉ अनुग्रह नारायण सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मौके पर उन्होंने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ अनुग्रह नारायण सिंह मानवतावादी प्रगतिशील विचारक एवं दलितों के उत्थान के प्रबल समर्थक और आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक थे। उनका जीवन दर्शन देश की अखंड स्वतंत्रता और नवनिर्माण की भावनाआ से सराबोर रहा। बिहार के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रशासनिक ढांचा को तैयार करने का काम अनुग्रह बाबू ने किया था। इन्होंने राज्य के प्रथम उप मुख्यमंत्री और सह वित्तमंत्री के रूप में 11 वर्षों तक बिहार की अनवरत सेवा की। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...