back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर’ को बताया भारतीय सिनेमा का क्वांटम लीप, आदित्य धर हुए अभिभूत, दिया ये जवाब…

फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़े निर्देशक राम गोपाल वर्मा से खूब सराहना मिली है। जिन्होंने इसे भारतीय सिनेमा में एक क्वांटम लीप बताया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल हैं, बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों और साथी फिल्म निर्माताओं से खूब सराहना मिल रही है। हाल ही में फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर फिल्म की तारीफ करते हुए इसे “भारतीय सिनेमा में एक क्वांटम लीप” बताया। इस प्रतिक्रिया से आदित्य धर भी बेहद अभिभूत हुए हैं।

राम गोपाल वर्मा ने की आदित्य धर की सराहना


इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले निर्देशक राम गोपाल वर्मा (RGV) ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा “धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह भारतीय सिनेमा में एक क्वांटम लीप है।” RGV ने आदित्य धर की प्रशंसा करते हुए बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ बनाया है जो मेनस्ट्रीम सिनेमा के अनुभव और काम करने के तरीके को बदल देता है। उनके मुताबिक, यह फिल्म ध्यान मांगने की बजाय अपने आप पर हावी हो जाती है, जो इसे और भी खास बनाती है।

राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर’ के टेक्निकल मास्टरी की भी तारीफ की


राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर’ के तकनीकी पक्षों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म विनम्र होने से इंकार करती है। इसकी कहानी सीधे असर डालती है, मंचन में खतरा महसूस होता है और खामोशी उतनी ही प्रभावशाली है जितनी इसके जोरदार साउंड इफेक्ट्स। RGV के अनुसार आदित्य धर समझते हैं कि कहानी कहने की ताकत आवाज़ में नहीं, बल्कि दबाव पैदा करने में है। हर सीक्वेंस में ऐसा महसूस होता है जैसे कोई स्प्रिंग कस कर रखा गया हो और पता न हो कि कब फटेगा और जब यह होता है तो इसका असर न सिर्फ क्रूर होता है बल्कि सिम्फोनिक रूप से ओपेरा जैसा भी महसूस होता है।

सत्या के निर्देशक ने फिल्म की कहानी की भी तारीफ की और नोट किया कि सीन शोर या दिखावे पर नहीं, बल्कि दबाव और वास्तविकता पर आधारित हैं। उन्होंने लिखा कि तकनीकी रूप से यह फिल्म मेनस्ट्रीम भारतीय सिनेमा के व्याकरण को फिर से लिखती है। साउंड डिज़ाइन सीन को सजाने के बजाय उनका पीछा करता है, और कैमरा देखने के बजाय शिकारी की तरह चारों ओर घूमता है। यहां एक्शन को तालियों के लिए कोरियोग्राफ नहीं किया गया, बल्कि इसे नजरिए और वास्तविकता के हिसाब से प्रस्तुत किया गया है, जैसा कि असली हिंसा अनुभव होनी चाहिए।


आदित्य धर ने राम गोपाल वर्मा को ये दिया जवाब


राम गोपाल वर्मा की तारीफ का जवाब देते हुए, आदित्य धर ने कहा कि उनके शब्द उनके लिए बेहद व्यक्तिगत और खास महसूस हुए। उन्होंने याद किया कि उन्होंने मुंबई आने का सपना RGV की फिल्मों से प्रेरणा लेकर ही देखा था। आदित्य ने लिखा “सालों पहले मैं सिर्फ एक सूटकेस और बड़े सपनों के साथ मुंबई आया था, इस विश्वास के साथ कि एक दिन मैं राम गोपाल वर्मा के साथ काम करूँगा। ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन किसी न किसी तरह मैंने आपके सिनेमा के प्रभाव में काम किया। आपकी फिल्में मुझे फिल्में बनाना नहीं, बल्कि साहसपूर्वक और खतरनाक तरीके से सोचने की ताकत देती हैं।”

हालांकि दोनों ने कभी साथ काम न किया हो, लेकिन आदित्य धर का मानना है कि राम गोपाल वर्मा के सिनेमा ने उनकी रचनात्मक सोच और हिम्मत पर गहरा असर डाला। उन्होंने लिखा “आप भारतीय सिनेमा को निडर, बेबाक और जीवंत बनाने वाले मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। अगर ‘धुरंधर’ में इसका कोई असर दिखाई देता है, तो यह इसलिए है कि आपकी फिल्मों ने मेरे मन में लगातार प्रेरणा दी। दर्शकों को समझदार मानना और सिनेमा में महत्वाकांक्षा के लिए कोई माफी न मांगना, इस सबका क्रेडिट आपकी फिल्मों को जाता है। इसके लिए मैं धन्यवाद कहता हूँ।”

Advertisementspot_img

Also Read:

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ, कहा- ‘फिल्म प्रोपेगैंडा नहीं, एकदम मास्टरपीस है’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। रणवीर सिंह की फिल्‍म धुरंधर की चर्चा और लोकप्रियता अब भी बनी हुई है। फिल्म को कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...