back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राबड़ी देवी के आवास को लेकर सियासी घमासान, JDU का आरोप-तहखानों में छुपाया गया है पैसा और जेवर

10 सर्कुलर राबड़ी देवी के आवास को लेकर जदयू ने बड़ा दावा किया है। पार्टी का आरोप है कि परिसर में कई तहखाने बने हैं, जिनमें नकदी, जमीन के दस्तावेज और आभूषण छुपाए गए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पटना के 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जनता दल (यूनाइटेड) ने इस आवास को खाली करने में हो रही देरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जदयू का दावा है कि आवास परिसर में कई तहखाने बनाए गए हैं, जिनमें नकदी, जमीन के कागजात और आभूषण छुपाकर रखे गए हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इन्हीं तहखानों से सामान निकालने की वजह से आवास खाली करने में देरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में सामान शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि सीसीटीवी कैमरों में सब कुछ साफ तौर पर रिकॉर्ड न हो सके।

”रात में ही सामान क्यों निकाला जा रहा?”

नीरज कुमार ने सवाल उठाया कि अगर सब कुछ वैध और साफ है, तो फिर दिन के उजाले में सामान क्यों नहीं निकाला जा रहा। उन्होंने कहा कि परिसर के बाहर कैमरे लगे हैं और दिन में गतिविधियां रिकॉर्ड हो जाएंगी, इसलिए रात को शिफ्टिंग की जा रही है। जदयू के मुताबिक, यह पूरा मामला संदेह पैदा करता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पौधे और सामान चोरी का आरोप

जदयू प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी आवास परिसर से पौधे और गार्डन का सामान चोरी करके ले जाया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,“चारा से पेट नहीं भरा तो अब पौधे चोरी कर रहे हैं। नीरज कुमार ने सवाल किया कि जब लालू परिवार पटना में मौजूद ही नहीं है, तो फिर किसकी अनुमति से सरकारी परिसर से पौधे हटाए गए। जदयू ने कहा कि सरकारी आवास में जो भी सुविधाएं दी गई थीं। चाहे बंगला हो, नल-टोटी हों या पंखे उनकी पूरी सूची विभाग के पास मौजूद होगी। आवास हैंडओवर के समय एक-एक सामान का मिलान होना चाहिए।

‘माया-मोह क्यों?’

नीरज कुमार ने अपने बयान में कहा,“सरकारी आवास में रहना भी नहीं चाहिए। यह अपशगुन का मकान है। वहीं लालू यादव बीमार पड़े, वहीं तेजस्वी यादव चुनाव हारे।” उन्होंने महुआ बाग (कौटिल्य नगर) की चालीस बीघा जमीन पर बने आवास का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि एक विधायक के पास आखिर इतना वैभव क्यों होना चाहिए।

ड्रोन से निगरानी की मांग

जदयू ने मांग की है कि जरूरत पड़े तो ड्रोन कैमरे से भी निगरानी कराई जाए, ताकि यह साफ हो सके कि परिसर में कोई तहखाना या गुप्त निर्माण है या नहीं। पार्टी का कहना है कि कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है, तभी अब तक आवास पूरी तरह खाली नहीं हो पाया है। जदयू के इन आरोपों पर राजद ने पलटवार किया है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा,“अगर तहखाना है तो खुदाई कराइए। अगर कुछ नहीं निकला, तो आरोप लगाने वालों को राजनीति से संन्यास लेना होगा। राबड़ी देवी के आवास को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी घमासान और बढ़ने के आसार हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार विधानसभा में जुबानी जंग: जेडीयू ने लालू-राबड़ी के जंगलराज पर साधा निशाना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के बजट सत्र 2026 के दौरान सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नीतीश कुमार...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...