back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शनचो-14 व शनचो-15 के चालक दल के सदस्य प्रशिक्षण में जुटे

बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। 16 अप्रैल को शनचो-13 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का वापसी मॉड्यूल सफलता के साथ पृथ्वी पर वापस लौटा। जिससे इस बार का उड़ान मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। इससे जाहिर हुआ है कि चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के प्रमुख प्रौद्योगिकी सत्यापन चरण का पूर्ण समापन हो गया है। योजनानुसार इस वर्ष चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन का ऑन-ऑर्बिट निर्माण पूरा करेगा, और बाद में छह बार उड़ान मिशन भी करेगा। अब तक शनचो-14 और शनचो-15 के चालक दल चुने गये हैं। वे सक्रिय रूप से संबंधित प्रशिक्षण व मिशन की तैयारी में हैं। चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम कार्यालय के अध्यक्ष हाओ छून ने बताया कि वर्ष 2020 से चीन ने क्रमश: लांग मार्च 5बी कैरियर रॉकेट, अंतरिक्ष स्टेशन के थ्येनहो कोर मॉड्यूल, शनचो-12 और शनचो-13 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान, और थ्येनचो-2 और थ्येनचो-3 कार्गो अंतरिक्ष यान समेत कुल छह मिशनों की उड़ान सफलतापूर्वक की है। अब चीन ने अंतरिक्ष स्टेशन के प्रमुख प्रौद्योगिकी सत्यापन चरण पूरा किया है, जिसने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण चरण के दौरान मिशन के कार्यान्वयन के लिए एक ठोस नींव रखी है। योजनानुसार वर्ष 2022 में चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन का ऑन-ऑर्बिट निर्माण पूरा करेगा, और छह बार उड़ान मिशन करेगा। शनचो-14 व शनचो-15 दोनों चालक दल छह महीने तक कक्षा में काम करेंगे, साथ ही शिफ्ट बदलते समय छह अंतरिक्ष यात्री एक साथ पांच से दस दिन तक अंतरिक्ष स्टेशन में ठहरेंगे। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵