back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : महंगाई को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस ने किया सांकेतिक चक्काजाम

जगदलपुर,18 जून (हि.स.)। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के सभी मुख्यमार्गों और चौक चौराहों पर पांच मिनट का सांकेतिक चक्काजाम किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (शहर) राजीव शर्मा ने कहा कि पूरे देश में महंगाई अपनी चरम सीमा पार कर चुकी है। पेट्रोल, डीजल के दाम 100 रुपये तो वहीं सरसों तेल के दाम 200 रुपये से पार हो चुके है। इसके साथ ही इस कोरोनाकाल के दौरान आवश्यक सामानों के दामों में भी भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सोई हुई सरकार को जगाने के लिए आज यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन में जनता ने भी अपना स्वस्फूर्त सहयोग दिया। राजीव शर्मा ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई की वजह से जनता की कमर टूट गई है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ गई है। ऐसे में केंद्र सरकार को निर्णय लेकर महंगाई को कम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की सोई हुई सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार चरणबद्ध और क्रमबद्ध तरीके से प्रदर्शन कर रही है। महापौर सफिरा साहू ने कहा कि देश मेंबढ़ती महंगाई के चलते सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बढ़ती महंगाई को लेकर विचार करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर महंगाई कम नहीं होती है तो आगामी दिनों में महंगाई को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और सरसों तेल, गैस सिलेंडर तथा किसानों के खाद के दामों में की गई वृद्धि को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि जनता की हित में कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से देश में बढ़ी हुई महंगाई को नियंत्रण करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵