back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक कुर्मी ने दिया इस्तीफा

-सोमवार को भाजपा में होंगे शामिल -कांग्रेस ने विधायक को पार्टी से किया निलंबित गुवाहाटी, 18 जून (हि.स.)। असम में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार आने के बाद कांग्रेस में उठापटक मची हुई है। जोरहाट जिला के मोरियानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उधर, यह खबर जैसे ही बाहर आई, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने शुक्रवार की सुबह विधायक कुर्मी को कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया। विधायक कुर्मी ने सदन से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी को सौंप दिया है। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रूपज्योति कुर्मी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र प्रेषित किया है। पत्र में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है और कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा और रकिबुल हुसैन राज्य में पार्टी को समाप्त करने पर तुले हुए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही और दो कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल होंगे। उधर, कुर्मी के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी ने मोरियानी क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी और नेताओं को एकजुट रखने और पार्टी से जोड़े रखने की कोशिश शुरू की है। राज्य में नयी सरकार के गठन का एक माह अभी पूरा हुआ है और कांग्रेस के अंदर हंगामा शुरू हो गया है। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने कुर्मी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए कहा कि विधायक कुर्मी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये गये थे। उधर, राजनीतिक हल्कों में कहा जा रहा है कि विधायक कुर्मी के बाद अन्य दो विधायक भी कांग्रेस छोड़ने के लिए तैयार हैं। दावा किया जा रहा है कि इन दो विधायकों में से एक बराक घाटी और निचले असम के विधायक हैं।कुर्मी ने स्वयं इस तरह का दावा करते हुए जानकारी दी कि वे सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵