back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री शिवराज ने रानी लक्ष्मीबाई को बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

कहा- भारतीय इतिहास में अमर हैं साहस और वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई भोपाल, 18 जून (हि.स.)। सन् 1857 के संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लेने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का आज (शुक्रवार) बलिदान दिवस है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि साहस और वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास में अमर हैं। मातृभूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्राणों को न्योछावर कर देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सदैव भारत की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। उनके चरणों में बारंबार प्रणाम! मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है-बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी। शौर्य, पराक्रम और साहस की प्रतिमूर्ति, महान वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन! हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...