back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्लोवेनिया ने कोविड प्रतिबंधों में दी ढील

जुब्लजाना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले कुछ हफ्तों में नए रोजाना मामलों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आने के बाद स्लोवेनिया ने कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार से स्लोवेनिया में टीकाकरण प्रमाण पत्र, निगेटिव कोविड -19 रिपोर्ट या ठीक होने के प्रमाण के बिना प्रवेश करना संभव हो गया है। सरकार ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि देश में, लोगों को अब कोविड -19 के संपर्क में आने के बाद अनिवार्य आइसोलेट में नहीं होना पड़ेगा। कुछ अन्य प्रतिबंध लागू रहेंगे, जिसमें सभी इनडोर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य और टीकाकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की बाध्यता, कोविड-19 से हाल ही में ठीक होने का प्रमाण या अधिकांश इनडोर सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने से पहले एक निगेटिव टेस्ट शामिल है। कुछ सार्वजनिक इनडोर स्थानों में क्षमता सीमाएं भी लागू रहेंगी। स्वास्थ्य मंत्री जानेज पोकलुकर ने संवाददाताओं से कहा कि जब तक अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या कम नहीं हो जाती, तब तक बाकी पाबंदियां नहीं हटाई जा सकतीं। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵